ऊनाः पुलिस का काम होता है- चोर, बदमाश और अपराधियों को पकड़ कर क्षेत्र में क़ानून और शान्ति व्यवस्था कायम करना, लेकिन अगर पुलिस के घर और गढ़ में चोरियां होनी शुरू हो जाएं। तो इस बात का सीधा सा मतलब यह निकला है कि अपराधियों के मन में अब कानून और प्रशासन का डर बिलकुल भी नहीं बचा है। यह भी पढेंः हिमाचली पुलिस के 8-10 पुलिस कर्मियों ने रिटायर्ड फौजी को पीटा- थी पुरानी रंजिश
ऐसा ही एक ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है। जहां कुछ शातिर चोर पुलिस लाइन में स्थित पुलिस कर्मी की बाइक चोरी कर फरार हो गए। जिसकी शिकायत पुलिस जवान ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई।
यह भी पढेंः हिमाचल में भी बढ़ गए गैस सिलिंडर के दाम: जानें कितना हुआ इजाफा और नई कीमत
पुलिस में दी शिकायत में पुलिस जवान योगरान ने बताया कि उसने अपने क्वार्टर के बाहर शाम को बाइक पार्क की थी। वहीं, जब अगली सुबह वह वहां पहुंचा तो उसकी बाइक गायब थी।
उसने अपनी बाइक की हर जगह तलाश की लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, पुलिस द्वारा मामले के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks