बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के बिलासपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पेश आए ताजा सड़क हादसे में एक 43 वर्षीय महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। मृतक महिला का नाम रेखा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: नदी में जा समाई तेज रफ़्तार कार- पिता की चली गई जान, छोटी बेटी हुई लापता
बतौर रिपोर्ट्स, यह हादसा उस वक्त पेश आया जब वह अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक की बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर डून जा रही थी।
इस बीच जब बाइक घुमारवीं थाना के तहत निहारी चौक से थोड़ा आगे निहारी-बरठीं सड़क पर पहुंची तो सामने से जा रही एक JCB से पास लेते वक्त टर्न पर महिला बाइक से फिसल कर नीचे गई गई और उसका सिर जेसीबी से टक्करा गया।
यह भी पढ़ें: यह फैसला कितना सही: 'हिमाचल के मंदिरों का चढ़ावा गैर हिंदुओं पर नहीं होगा खर्च'- आप बताइए
बताया गया कि यह हादसा इतना दर्दनाक था कि उक्त महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची मृतक महिला के पति ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी बीती शाम को अपने मायके भटेड में आई थी।
वहां से गांव के एक युवक जो रिश्ते में भांजा लगता है उसकी मोटरसाइकिल पर अपनी बहन के घर डून जा रही थी। इसी दौरान निहारी चौक के पास मोटसाइकिल से रेखा देवी गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की पुलिस देखती रह गई: 'बलात्कारियों' को लेकर फरार हुए साथी, पढ़ें पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के चार बेटियां और दो बेटे हैं। वहीं, डीएसपी अनिल ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks