हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां 90 वर्षीय बुजुर्ग के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट तो लाया गया लेकिन पहली बार में यह विधि संपन्न नहीं हो पाई। जिसके कारण उसे दोबारा श्मशान घाट लाकर यह विधि पूर्ण की गई।
मृतक की नहीं थी कोई औलाद- पत्नी का हो चुका है निधन
बताया जा रहा है कि ऐसा इस लिए हुआ क्योंकि उक्त बुजुर्ग कोरोना संक्रमित था। बता दें कि उक्त बुजुर्ग की कोई औलाद नहीं है जबकि उनकी पत्नी की भी पहले मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक भोरंज उपमंडल के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत कड़ोहता में एक 90 वर्षीय सीतराम की तबीयत बिगडने की वजह से उसे प्राथमिक स्वास्थय केंद्र लदरौर में इलाज के लिए पहुंचाया गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से दुखद खबर: बाइक सवार एक युवक और किशोर को ट्रक ने ठोंका, मौके पर गई जान
जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उक्त बुजुर्ग को गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। जहां जांच के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कोरोना संक्रमित होने के बावजूद नहीं होता दिखा प्रोटोकॉल का पालन
इस बीच जब बीते शुक्रवार को करीब 11 बजे शव को स्थानीय ग्राम पंचायत के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो उन्हीं के एक रिश्तेदार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि बुजुर्ग कोरोना संक्रमित था। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः युवक-युवती ने लगाई ब्यास में छलांग- पुलिस तलाश रही दोनों मामलों के बीच सम्बन्ध
जहां उन्होंने मृतक बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह सामने आया की मृतक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित था। इसके बाद पुलिस द्वारा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद उक्त बुजुर्ग का हिंदू रीती रिवाज के तहत अंतिम संस्कार किया गया।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks