बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के बिलासपुर जिले से दो अलग-अलग सड़क हादसों की खबर सामने आई है। इस हादसों में एक सी बात यह भी कि दोनों ही हादसे चंडीगढ़-मनाली NH पर पेश आए। दोनों हादसों में एक एक शख्स की जान गई है। तो आइये एक-एक कर जानते हैं दोनों ही हादसों के बारे में:-
पहला हादसा- ट्रक ने कुचला स्कूटी सवार, मौके पर मौत
हाईवे के कैंची मोड़ नामक स्थान पर ट्रक के नीचे आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के पिछले टायर के नीचे आने से स्कूटी सवार का सिर बुरी तरह से कुचला गया।
स्कूटी सवार मृतक व्यक्ति की पहचान जगदीश राम (65) पुत्र उत्तम दास निवासी गांव बासा डाकघर टोबा तहसील नयनादेवी जी के रूप में हुई है। उधर, घटना के बाद ट्रक चालक ने थाना स्वारघाट में सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक चालक द्वारा ओवरटेक करने के चलते हुआ है।
दूसरा हादसा- मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बामटा के पास सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी भंडारी राम बुधवार सुबह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वह बामटा के पास पहुंचे तो घागस की तरफ एक मोटरसाइकिल सड़क पर गिरा हुआ पाया।
यह भी पढ़ें: अर्की बना बगावत का गढ़: कांग्रेस के बाद बीजेपी में भी सुलगी चिंगारी- पढ़ें पूरी खबर
मोटरसाइकिल के पास ही पुलिस को एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। युवक के माथे व सिर से काफी मात्रा में खून बह रहा था, जिस पर पुलिस ने उसे एम्बुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वलविंद्र सिंह उर्फ राहुल पुत्र अवतार सिंह निवासी नांगे ठाकुर डाकघर तरसूह तहसील नयनादेवी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: अर्की के बाद अब फतेहपुर कांग्रेस में भी बगावत, निर्दलीय लड़ेगा ये नेता
दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाइ जा रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks