खिदराबाद/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित शिलाई उपमंडल की एक बोलेरो गाड़ी (एचपी 85-1511) हरियाणा के खिदराबाद में हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर ट्रक और बोलेरो के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। बताया गया कि जिस वक्त हादसा हुआ उस समय बोलेरो में चार लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः मवेशी को बचाते-बचाते उसी से टकरा गई एसयूवी, दो थे सवार- एक PGI रेफर
चारों लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बतौर रिपोर्ट्स, गाड़ी के मालिक व चालक लक्की नेगी के अलावा दो अन्यों को हल्की चोटें लगी है। जबकि बामल गांव निवासी लायकराम को गंभीर चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें: पिता की लाश पर राजनीति कहां के संस्कार: डिप्टी स्पीकर ने 3 माह बाद विक्रमादित्य को दिया जवाब
बताया गया कि ये हादसा उस वक्त पेश आया जब गाड़ी शिलाई से कुरुक्षेत्र जा रही थी। देर रात ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। अंतिम जानकारी के मुताबिक हादसे के तीन घायलों की हालत स्थिर है, जबकि एक की हालत नाजुक है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks