कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद ही चकित करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, जिले के अंतर्गत आते उपमंडल बैजनाथ के संसाल गांव के साथ लगती खड्ड से एक 20 वर्षीय युवक का नर कंकाल बरामद किया गया है। युवक का नाम मुनीश कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी गांव संसाल बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंजाब के युवकों की दबंगई: एक तो बाइक पर ट्रिपलिंग फिर रोकने पर कांस्टेबल को घसीटा
उक्त युवक आज से दो माह पहले 6 अगस्त को ही लापता हो गया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने खोजने का काफी प्रयास भी किया था, लेकिन उनके हाथ खाली ही रह गए थे।
वहीं, 8 अगस्त को उसके लापता होने की शिकायत पुलिस के पास भी दर्ज कराई गई थी। इस सब के बीच अब दो माह बाद कुछ स्थानीय लोगों ने नर कंकाल देखा तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: लेंटर की शटरिंग का काम करते हुए गिरा शख्स, पत्नी-दो बेटियों और बेटे को छोड़ गया
वहीं, इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई तो इस बात का पता चल कि शव मनीष कुमार का है।
मिली जानकारी के अनुसार मौके से चूहे मारने के दवाई के दो पैकेट भी बरामद किए गए हैं। डीएसपी वीडी भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही नरकंकाल को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks