सोलन। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों के बीच सूबे के सोलन जिले से ताजा अपडेट सामने आ रही है।
यहां स्थित पुलिस थाना परवाणु के अंतर्गाते सेक्टर 3 में बने पैराडाइज नामक एक होटल से 53 वर्षीय शख्स का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त शख्स ने शराब और जहरीले पदार्थ का एक साथ सेवन कर मौत को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें: वोट मांगते विक्रमादित्य को जनता ने दिखाया आइना: कहा- श्रद्धांजलि के नाम पर वोट तुच्छ राजनीति..
जान गंवाने वाले शख्स की पहचान जितेंद्र कुमार सुपुत्र राम सिंह निवासी गांव सरोट डाकघर धोची तहसील जुब्बल के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का पता उस वक्त चल सका जब सुबह के वक्त होटल के कर्मचारियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया परंतु कमरा नहीं खुला। इसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें: उपचुनाव से पहले कांग्रेस की फजीहत: टिकट ऐलान होते ही भंग करना पड़ा अर्की कांग्रेस ब्लॉक
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब होटल के कमरे को खुलवाया तो उक्त शख्स अपने कमरे के बेड पर मृत पड़ा पाया गया। इसके साथ ही साथ कमरे में शराब की बोतल व एक डिब्बे में जहरीली दवाई बरामद हुई।
ऐसे में पुलिस ने घटना स्थल की तफ्तीश करने के बाद मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन भी शुरू कर दी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks