शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के जनजातीय जिले किन्नौर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बेई झरने के पास आज शनिवार को एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर भाबा नदी की खाई में जा समाई। इस हादसे में कार चालक पिता की मौत हो गई है, जबकि उनकी छोटी बेटी लापता बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: यह फैसला कितना सही: 'हिमाचल के मंदिरों का चढ़ावा गैर हिंदुओं पर नहीं होगा खर्च'- आप बताइए
हादसे का पता चलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक के शव को बरामद कर लिया है। जबकि उनकी बेटी की तलाश शुरू कर दी गई है। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान श्याम सिंह पुत्र बालकराम निवासी गांव शगो के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की पुलिस देखती रह गई: 'बलात्कारियों' को लेकर फरार हुए साथी, पढ़ें पूरा मामला
हादसे के सम्बन्ध में हुई पूछताछ के दौरान इस बात का पता चला है कि श्याम सिंह के साथ उसकी छोटी बेटी कामिनी भी थी, जिसका अब तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने कामिनी की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, मृतक शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही हादसे के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks