शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच राजधानी शिमला के अंतर्गत आते रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत आते उपतहसील सरस्वती नगर में पेश आए ताजा सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल उपचुनाव: अर्की के बाद अब फतेहपुर कांग्रेस में भी बगावत, निर्दलीय लड़ेगा ये नेता
बताया गया कि यह हादसा संसोग में पेश आया। मिली जानकारी के अनुसार एसयूवी गाड़ी (एचपी 03सी-1477) में चार लोग सवार होकर संसोग गांव जा रहे थे। इस बीच ड्राइवर ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे लुढ़क गई।
दो लोगों की मौके पर चली गई जान- दो ले जाए गए अस्पताल
बतौर रिपोर्ट्स, हादसा इतना दर्दनाक था कि कार सवार हीरा सिंह (45) पुत्र धन बहादुर निवासी नेपाल और विजय कुमार (42) पुत्र प्रेमचंद गांव केभर डाकघर चम्बाघाट, जिला सोलन की मौके पर ही जान चली गई। वहीं, नेपाली कमल व सूरज घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रों के लिए सजे हिमाचल के शक्तिपीठ, जानें दर्शन का समय और नियम
डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, नायब तहसीलदार सरस्वती नगर ने मृतकों को 10-10 हजार और घटना में घायल व्यक्तियों को 5 और 3 हजार रुपए की फौरी राहत मुहैया कराई गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks