शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को पटक-पटक कर मारने की बात करने वाले विक्रमादित्य सिंह को शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है। कर्मचारियों का रोष अब सामने आने लगा है।
हर जगह होगा विरोध:
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सीएंडवी शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने शिक्षकों के इस अपमान के लिए विक्रमादित्य सिंह को अल्टीमेटम दे दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कर्मचारी ही बनाते-गिराते हैं सरकार, विक्रमादित्य ने मार ली खुद के पैर पर कुल्हाड़ी
उन्होंने कहा कि अगर विक्रमादित्य सिंह अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो फिर प्रदेश भर के कर्मचारी शिमला में एकजुट होकर उनका विरोध करेंगे और जहां भी वे अपने कार्यक्रम के लिए जाएंगे, वहां उन्हें कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।
सरकार के लिए होता है कर्मचारी:
चमन शर्मा ने कहा कि कर्मचारी किसी सरकार का नहीं होता बल्कि सरकार के लिए होता है। जो भी आदेश सरकार की तरफ से किसी कर्मचारी को मिलता है वह उसी के तहत अपना कार्य करता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अंतिम चरण में पहुंचा मानसून, जाते-जाते भी नहीं मानेगा; अलर्ट जारी
विक्रमादित्य सिंह शायद यह भूल रहे हैं कि समाज को शिक्षित करने में शिक्षकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती और उन्हें खुद शिक्षकों द्वारा शिक्षित करने के बाद ही वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
कहा था: पटक-पटक कर फेंकूंगा
ऐसे में शिक्षकों और कर्मचारियों को पटक-पटक कर फैंकने की बात करना किसी भी लिहाज से उचित नहीं है। विक्रमादित्य सिंह को अपने बयान पर तुरंत माफी मांगनी चाहिए नहीं तो फिर उन्हें विरोध सहने के लिए तैयार रहना होगा।
यह भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ बोल फंस गए विक्रमादित्य, सुबह 4 बजे Live आकर देनी पड़ी सफाई
गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह ने शिक्षकों और सरकारी अधिकारियों को पटक पटक कर मारने की बात राजधानी शिमला के सुन्नी क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान कही थी।
बयान का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों के भी भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks