मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत पड़ते सुंदरनगर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र बटवाड़ा में देर रात एक हादसा पेश आया है। जहां गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली गाड़ी टाटा-407 का अचानक से दरवाजा खुलने के कारण कंडक्टर साइड पर बैठे दो कर्मी सड़क पर गिर गए।
गिरने की वजह से एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मी को घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया है। वहीं, इस हादसे का पता चलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने मृतक कर्मी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल: निर्मोही मां ने छीनी ली नवजात बेटे की जिंदगी- झाड़ियों में फेंक दिया था, हुआ दुखद निधन
जान गंवाने वाले और घायल हुए शख्स की डीटेल- यह रही
इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। मृतक कर्मी की पहचान 29 वर्षीय बिट्टू पुत्र रतन लाल निवासी गांव सकरोहा जबकि घायल कर्मी की पहचान 27 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव सकरोहा बिलासपुर के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ेंः विशाल नेहरिया का वीडियो: बोले- पत्नी को मारा था पर उसके खिलाफ बुरा नहीं सुन सकता
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र बटवाड़ा में गैस सिलेंडर सप्लाई गाड़ी से गिरने से एक कर्मी की मौत हुई है, जबकि दूसरा कर्मी घायल हुआ है। वहीं, पुलिस ने मृतक कर्मी के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौप दिया गया है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks