हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित बाल आश्रम सुजानपुर से बीते कुछ दिन पहले तीन लड़के फरार हो गए थे जिनमें से दो की बरामदी पुलिस द्वारा कर ली गई है। जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा फरार चल रहे लड़के की खोजबीन जारी है।
यह भी पढ़ें: चेतन बरागटा के आंसू बने बगावत की चिंगारी: लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, BJP का जीतना मुश्किल
बता दें कि सितंबर माह की 28 तारीख को बाल आश्रम के तीन लड़के कमरे की खिड़की तोड़कर भाग निकले थे, जिसकी शिकायत आश्रम की ओर से पुलिस में दी गई थी। वहीं, मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा फरार हुए लड़कों को ढूंढने के लिए टीमों का निर्माण किया गया था।
दोनों लड़के अलग-अलग जगहों से हुए बरामद
इस मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ सतपाल शर्मा ने बताया कि एसपी डॉ आकृति शर्मा इस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि भागे हुए लड़कों में से एक को थुरल एरिया में जबकि दूसरे को पंजाब के पठानकोट से रिकवर किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही तीसरे लड़को को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस टीम उसे ढूंढने में लगी हुई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks