सोलन। हिमाचल प्रदेश में शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो जब किसी ना किसी जिले से आत्महत्या की खबर ना सामने आती हो। इसी कड़ी में सूबे के सोलन जिले से एक साथ दो-दो बुरी खबरें सामने आई हैं, जहां पर दो लोगों ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। तो आइये एक एक कर जानते हैं, दोनों ही मामलों के बारे में:-
पहला मामला
पहला मामला कसौली के बोटना गांव का है जहां एक व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रंजीत सिंह पुत्र धर्म दत्त के रूप में हुई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब: कॉन्स्टेबल के 1334 पदों के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई- 12वीं पास को मौका
दूसरा मामला
दूसरा मामला लुगासन गांव का है, जहां तेजेंद्र कुमार पुत्र बुधराम ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस कर्मी की ही बाइक हो गई घर से चोरी- आम जनता का क्या ही होगा!
सोलन के ASP अशोक वर्मा ने दोनों ही मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks