ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां स्थित पुलिस थाना ऊना के तहत आते झंबर में रहने वाले एक बच्चे ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद से बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, चालक की गई जान- चीख सुन मौके पर पहुंचे लोग
मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की उम्र मात्र 2 साल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुटलैहड़ क्षेत्र के एक गांव में 2 वर्षीय बच्चा अपने घर में खेल रहा था । इसी दौरान बच्चे के हाथ फसलों में छिड़काव करने वाली दवा लग गई, जिसे उसने पी लिया।
बताया गया कि जहरीला पदार्थ निगलने के बाद जब बच्चे की हालत बिगड़ने लगी तब पहले तो उसके परिजनों को कुछ समझ नहीं आया। ऐसे में वो उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर इस बात की पुष्टि हो सकी कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगला है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के दो बैंक कर्मी बेटों का कार की टक्कर में निधन: दोनों की उम्र थी 26 साल
इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगामी इलाज के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहीं, अब यह मामला पुलिस तक भी पहुंच गया है और पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी गई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks