ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां संतोषगढ़ पुलिस थाना के अतंर्गत पड़ते शमशान घाट के पास एक कार व स्कूटी में जोरदार टक्कर होने के चलते स्कूटी सवार की मौत हो गई।
श्मशान घाट के पास टक्कर:
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सगली राम नामक व्यक्ति बीते सोमवार रात के समय टाहलीवाल से अपने घर संतोषगढ़ की तरफ जा रहा था। इस बीच जब वे श्मशान घाट के समीप पहुंचा तो ट्रक से ओवरटेक लेते समय वह सामने से आ रही एक कार से टकरा गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल से रुखसत हुआ मानसून: बर्फबारी के साथ ठंड की दस्तक - जानें अब आगे क्या होगा
इस टक्कर में सगली राम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थय केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मामले की जांच शुरू:
वहीं, इस मामले में आ रही ताजा अपडेट की मानें तो पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा ट्रक से ओवरटेक लेने की वजह से पेश आया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पापा-मम्मी गए थे रिश्तेदारी में, बेटी घर छोड़ हो गई फरार; नहीं मिल रहा कोई सुराग
इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर अगामी जांच अमल में लाई जा रही है। मृतक की पहचान सगली राम पुत्र जगदीश राम निवासी बडैहर के तौर पर हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks