मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सेना भारती के दौरान स्थानीय महिलाओं और अकादमी के प्रशिक्षु के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। घटना नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर-4 में डेंटल कॉलेज के समीप रिहायशी इलाके में पूर्व सैनिक द्वारा चलाने जाने वाले ट्रेनिंग अकादमी की है।
जमकर हुआ झड़प:
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग और अकादमी संचालक के बीच यह विवाद कुछ दिन पहले शुरू हुआ था। उस समय अकादमी चलाने वाले पूर्व फौजी को कथित तौर पर नशे की हालत में पुलिस उठा कर ले गई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: किशोरी को जंगल में भागकर ले गया युवक- हुआ अरेस्ट, इज्जत लूटने का आरोप!
पहले ये मामला पुलिस व फौजी के बीच में था, लेकिन अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। स्थनीय महिलाओं और पूर्व फौजी के बीच जमकर विवाद हुआ जिसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचा। वहां भी विवाद हुई और थाने का गेट बंद करने की नौबत आ गई।
महिला का वीडियो बना रहा था प्रशिक्षु:
एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक प्रशिक्षु सुबह-सुबह उसका वीडियो बना रहा था। जिसका विरोध करने पर हिलाओं पर पथराव के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मामले में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर मारपीट करने को लेकर शिकायत दी गई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घर से घूमने निकला, पेड़ से फंदा लगा लटक गया; बुझ गया परिवार का कमाऊ चिराग
घटना की संवेदनशीलता देखते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री और डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। महिलाओं ने इस तरीके से क्यों हिंसक रूप धारण कर लिया है। पुलिस इसके असल कारणों का भी पता लगा रही है।
ये है विवाद की जड़:
ऐसा माना जा रहा है कि रिहायशी इलाके में अकडेमी ही विवाद का जड़ है। आसपास रहने वाले लोग इसका विरोध कर रहे है, क्योंकि प्रशिक्षुओ की तड़के ट्रेनिंग से शोर तो होता ही है, साथ ही अन्य दिक्कतें भी होती हैं।
उधर प्रशिक्षु चाहते हैं कि अकादमी का सुचारू तरीके से संचालन होता रहे, ताकि वो इसका लाभ ले सके। यही वजह हो सकती है कि स्थानीय लोग व प्रशिक्षु आमने सामने आ गए हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks