हिमाचल: बेवफा पति की शिकायत करने पहुंची महिला, पुलिस बोली- सबूत दिखाओ पत्नी हो

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बेवफा पति की शिकायत करने पहुंची महिला, पुलिस बोली- सबूत दिखाओ पत्नी हो


सोलनः
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक महिला द्वारा अपने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने को लेकर पुलिस थाना बद्दी में  शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय महिला को ही उल्टा धमका दिया और कहा की अगर वह बार-बार यहां पर शिकायत लेकर आएगी तो उसे ही झूठे केस में फंसाकर अंदर कर दिया जाएगा। बतौर रिपोर्ट्स, पुलिस वाले भी पत्नी होने का भी सबूत मांग रहे हैं।

न्याय नहीं मिला तो बच्चों संग कर लूंगी आत्मदाह 

वहीं, इस सब के बाद महिला ने पुलिस व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपने बच्चों सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी। मिली जानकारी के मुताबिक महिला का आरोप है कि उसका पति व प्रेमिका उसके साथ मारपीट करके जबरन तलाक मांग रहे हैं, लेकिन वह अपने पति को तलाक नहीं देना चाहती है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सेब से लदे कैंटर का फेल हुआ ब्रेक, ढांक से टकराने के बाद पलटा, चालक की गई जान

महिला का कहना है कि उसकी शादी 15 साल पहले राजकुमार निवासी गांव मंगूवाल के साथ हुई थी। जिसके बाद वह अपने पति संग उनके गांव में रहते थे। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही वह गांव से न्यू नालागढ़ नामक कॉलोनी में रहने आए तो उनका पति यहां एक अन्य महिला के संपर्क में आ गया। जिसके बाद उसके पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचलः बाल आश्रम की खिड़की तोड़ भागे थे तीन लड़के, दो पकड़ाए और एक...

इतना ही नहीं वह अपनी प्रेमिका संग मिलकर उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित भी करने लगा। महिला का कहना है कि उसके बच्चे भी बड़े हो चुके हैं। वह इस उम्र में अपने बच्चों को लेकर कहां जाएगी। जिस पर महिला ने पुलिस थाना नालागढ़ में अपने पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ कार्रवाई करने व इंसाफ की मांग उठाई है। वहीं, इस मामले पर एसपी बद्दी मोहित चावला ने कार्रवाई करने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ