हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आया रही है। यहां स्थित पुलिस थाना सुजानपुर के तहत कंगरी में घास काटने के दौरान फिसल कर गिरने से एक महिला की जान चली गई। जान गंवाने वाली महिला की पहचान नीता देवी पत्नी वीर सिंह के रूप में की गई है, जिनकी उम्र 50 साल थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नए पे-कमीशन रूल्स का ड्राफ्ट तैयार: नया वेतन आयोग लागू करने से पहले..
वहीं, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव का पोस्टमोर्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में रोग ही रोग: एक ही जिले में 8 मरीजों को डेंगू व 13 वर्षीय बच्चे को स्क्रब टाइफस
पुलिस द्वारा इस हादसे के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि नीता देवी घास काटने गई थी अचानक घास काटते समय ढांक पर से उसका पैर फिसल गया और नीचे लगभग 250 फीट गहरे खड्ड में गिर गई। खड्ड मे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी गई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks