बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित छड़ोल में एक निजी क्लीनिक में इंजेक्शन लगवाने के बाद हुई महिला की मौत के बाद सदर थाना पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें: नीलम सरैइक के काफिले पर निर्दलीय समर्थकों का हमला, गले की चेन झपटी और ...
मृतका की बेटी मधु देवी निवासी गांव जाड, तहसील रामशहर व जिला सोलन ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी माता मीना देवी को खांसी थी। 27 सितंबर को उसकी माता ने कहा कि खांसी की दवाई लेने के लिए छड़ोल जाना है, जिस पर वह अपनी माता के साथ छड़ोल में एक निजी क्लीनिक में आई। वहां पर संबंधित फार्मासिस्ट ने उसकी माता का ब्लड प्रेशर चेक किया और दवाइयां देने के बाद इंजेक्शन लगाया।
दिक्कत होने पर और 4-5 इंजेक्शन लगा दिए
मधु ने आगे बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी माता की तबीयत खराब होने लगी। उसकी माता ने कहा कि उसके शरीर में कांटे चुभ रहे हैं तथा सांस लेने में दिक्कत हो रही है। जिस पर उसने अपनी माता को पानी पिलाया तथा उसी समय उसकी माता वहीं पर गिर पड़ी। उसके बाद संबंधित क्लीनिक संचालक ने 4-5 और इंजेक्शन लगाए, जिससे उसकी माता की तबीयत और खराब हो गई तथा वह बेहोश हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रंगड़ों ने ले ली मां-बेटी की जान- घायल होने पर PGI ले जाया गया था पर नहीं बचीं
शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके बाद काफी देर उसकी माता को वहां रखा और कोई भी सहायता नहीं की तथा कहा कि इंजेक्शन लगाने से ऐसा होता है, इसे ऐसे रहने दो। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसकी माता को होश नहीं आया तो उनसे कहा कि उसकी माता को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले चलो और गाड़ी करवा दो।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह ने मांग ली माफी, कहा: जोश जोश में कर गया पटक पटक कर फेंकने की बात
काफी देर के बाद जब उसकी माता को होश नहीं आया तो संबंधित लोग घबरा कर प्राइवेट कार लेकर आए और उसकी माता को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाए, जहां पर डॉक्टर ने माता को मृत घोषित कर दिया।
मधु देवी के मुताबिक उसकी माता की मौत निजी क्लीनिक संचालक की लापरवाही से गलत लगाए इंजेक्शन की वजह से तथा इलाज करने में भी देरी के कारण हुई है। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks