कुल्लूः हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के बढ़ते मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ताजा दो मामले प्रदेश के कुल्लू जिले से रिपोर्ट हुए हैं। जहां युवक व युवती ने ब्यास नदी में कूदने के बाद लापता बताए जा रहे हैं।
वहीं, जैसे ही पुलिस को दोनों मामलों के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा दोनों की तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि कहीं ये दोनों मामले आपस में जुडे़ हुए तो नहीं है।
घर वालों से नहीं हुआ था संपर्क-
मिली जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिन पहले युवती के घरवालों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से ही युवती की खोजबीन जारी थी। बताया जा रहा है कि युवति मनाली की रहने वाली है और वह मौहल क्षेत्र में पीजी में रह रही थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिजली बिल न भरने पर 10 विधायकों को नोटिस, 300 करोड़ रुपए के बिल पेंडिंग
इस दौरान चंद दिनों से युवती का अपने घरवालों से कोई संपर्क नहीं हुआ था। जिस पर परिजनों ने युवती के लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। वहीं, अब युवती द्वारा रामशिला पुल के ऊपर से ब्यास नदी में छलांग लगाने मिली है।
शुभम ने भी लगा दी छलांग-
वहीं, दूसरा मामला बीते शुक्रवार का है जहां एक युवक ने भूतनाथ पुल से ब्यास नदी में कूद गया। छलांग लगाने वाले युवक की पहचान शुभम बालाबहेर, निवासी ढालपुर के तौर पर हुई है। पुलिस को मौके पर से मोबाइल फोन, बैग व अन्य सामान भी बरामद हुआ है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks