कांगड़ा/ सिरमौरः हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर हाथ लगा है। जी हां बता दें कि लावा कंपनी व तिरुपति कंपनी की ओर से भर्तियां निकाली गई हैं। इन भर्तियों के लिए कंपनी की ओर से 13 अक्टूबर को साक्षात्कार लिए जानें हैं। आईए हम आपको बताते हैं कि इन भर्तियों के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं।
लावा मोबाइल कंपनी में निकली भर्ती-
बता दें कि लावा मोबाइल कंपनी नोएडा की ओर से जूनियर एसोसिएट व अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। जिनके साक्षात्कार 13 अक्तूबर 2021 को कांगड़ा जिले स्थित देहरा में लिए जाने हैं, यह आयोजन कांगड़ा जिले स्थित परागपुर के मॉर्डन आईटीआई द्वारा किया जा रहा है।
इस भर्ती में इलेक्ट्रिशियन, फिटर व इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड़ों में पास हो चुके आईटीआई के छात्र भाग ले सकते हैं। इस मामले के संबंध में जानकारी देते संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने कहा कि रोजगार का सुनहरा मौका है। इसलिए सभी पात्र पुर्ण दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय में पहुंच जाएं और मौके का लाभ उठाएं।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले पात्रों को दसवीं में 45 प्रतिशत व आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है।
साक्षात्कार की तारिखः 13 अक्टूबर
साक्षात्कार का समयः 9 बजे
साक्षात्कार का स्थानः मार्डन आईटीआई परागपुर जिला कांगड़ा
आयु सीमाः 22 से 24 वर्ष
जरूरी दस्तावेजः मूल प्रमाणपत्रों सहित फूटो युक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड व चार पासपोर्ट साइज फोटो।
जूनियर एसोसिएट के लिए प्रतिमाह वेतनः 13216
नोटः चयनित उम्मीदवार को 500 रूपए अटेंडेंस अलाउंस के अलावा सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी व अन्य सुविधाएं मिलेंगी और इनका चयन कंपनी रोल के आधार पर किया जाएगा।
अप्रेंटिसशिप के लिए प्रतिमाह वेतनः 9,578 रूपए
नोटः अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण भत्ते के अलावा सस्ता खाना, मुफ्त वर्दी तथा अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
49 पदों के लिए होने हैं साक्षात्कार-
वहीं, दूसरी ओर मैसर्स तिरुपति वैलनेस, तिरुपति मेडिकेयर, तिरुपति लाइफसाइंसेड पांवटा साहिब में 49 अनुभवी अभ्यार्थियों की भर्ती की जानी है।
जिसकी जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। इस भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बीएससी, एमबीए, एमएससी, बी. फार्मा, एम फार्मा पास अभ्यार्थि आवेदन कर सकते हैं।
साक्षात्कार की तारिखः 13 अक्तूबर 2021
साक्षात्कार का समयः 10 बजे
साक्षात्कार का स्थानः जिला रोजगार कार्यालय नाहन
आयु सीमाः 20 से 35 वर्ष
जरूरी दस्तावेजः दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाणपत्र , अनुभव प्रमाणपत्र व बायोडाटा की कॉपी।
नोटः चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा उनके अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाएगा।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks