HRTC वर्कशाप में बड़ी धांधली! टैंक पी गया 4500 लीटर डीजल, हडकंप के बाद जांच शुरू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

HRTC वर्कशाप में बड़ी धांधली! टैंक पी गया 4500 लीटर डीजल, हडकंप के बाद जांच शुरू


कांगड़ाः
हिमाचल प्रदेश के कागंड़ा जिले से HRTC की वर्कशॉप में स्थापित डीजल-पैट्रोल पंप से 4500 लीटर डीजल गायब  होने की खबर सामने आई है। इतनी मात्रा में तेल के गायब होने के बाद अब इंडियन ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि पंप की जांच करने में जुट गए हैं। ताकि इस बात का पता लगाया जा सके की आखिरकार इतनी मात्रा में तेल गायब हुआ तो हुआ कैसे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक को ओवरटेक करना पड़ा महंगा; सामने से आ रही कार से टकरा कर गई जान

गौरतलब है कि परिवहन निगम की बसों के लिए डीजल उपलब्ध करवाने के मकसद से ही वर्कशॉप परिसर में पंप की स्थापना की गई है। जिसके चलते यहां 40 हजार लीटर तेल की क्षमता वाले दो टैंक बनाए गए हैं। बतौर रिपोर्टस, दो महीने पहले पंप की मोटर टैंक में से डीजल नहीं खींच पा रही थी जिस वजह से उसे बंद कर दिया गया था।  

टैंक को खाली कर भरवा दिया गया पानी 

बंद करने के बाद भी टैंक में 1500 लीटर डीजल मौजूद था। वहीं, एक महीने पहले ही कंपनी द्वारा टैंक में 4500 लीटर डीजल और डाला गया था। जबकि अब पंप में केवल 1500 लीटर डीजल ही बचा है। इस बात की सूचना मिलने पर इंडियन ऑयल के प्रतिनिधियों ने तुंरत पंप को खाली करवा दिया। इसके साथ ही खाली पंप में पानी भरवा दिया ताकि टैंक में हो रही लीकेज के बारे में पता लगाया जा सके। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल से रुखसत हुआ मानसून: बर्फबारी के साथ ठंड की दस्तक - जानें अब आगे क्या होगा

वहीं, इस मसले पर कपंनी के अधिकारियों का कहना है कि टैंक का रिसाव एकदम नहीं हो सकता है। इसलिए थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डीजल लीक हुआ होगा। फिलहाल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की तेल कहां गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ