कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के नामांकन की आज अंतिम तारीख है। दोनों पार्टी के टिकट पाए कार्यकर्ता नामांकन दाखिल कर रहे हैं और टिकट ना मिलने से नाराज कार्यकर्ता निर्दलीय उम्मीदवारी भर रहे हैं।
कृपाल को हेलकॉप्टर में ले गए जयराम:
इसी कड़ी में कांगड़ा जिले की फतेहपुर सीट से भाजपा का टिकट बलदेव ठाकुर को मिलने से नाराज चल रहे पूर्व सांसद कृपाल परमार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मना लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने कन्हैया कुमार: सिद्धू को भी जिम्मा- बाली लिस्ट से बाहर
परमार आज निर्दलीय पर्चा दाखिल करने वाले थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बलदेव ठाकुर के नामांकन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कृपाल परमार से मुलाकात की और उन्हें अपने हेलीकॉप्टर में बिठा जुब्बल कोटखाई ले आए।
कृपाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी:
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व सांसद कृपाल परमार की पूरे हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान बातचीत चलती रही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कृपाल ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी देने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन दिन से लापता महिला घर लौटी, बताया- ट्रक चालक ने बहला कर साथ बिठाया फिर इज्जत..
बड़ी जिम्मेदारी क्या मिलेगी यह साफ नहीं हुआ है। लेकिन कृपाल परमार मान गए हैं। वो चुनावी मैदान में नहीं उतरने जा रहे हैं। जल्द ही कृपाल परमार के नाम बड़ी जिम्मेदारी की घोषणा हो सकती है।
ये नेता रहे मौजूद:
बता दें कि जब बलदेव ठाकुर नामांकन दाखिल कर रहे थे। उस समय कृपाल परमार मौजूद नहीं थे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, वन मंत्री राकेश पठनिया, परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर, सतपाल सती मौजूद थे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks