कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले स्थित बंजार उपमंडल से एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां देर रात बाइक पर सवार होकर तीन युवक शादी से घर वापस लौट रहे थे। इस बीच जब वे शाईरोपा के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक को घायल अवस्था में बंजार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे
वहीं, इस हादसे की सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां टीम द्वारा मृतक युवक के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन दिन से लापता महिला घर लौटी, बताया- ट्रक चालक ने बहला कर साथ बिठाया फिर इज्जत..
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब पेश आया जब तीनों युवक बाइक पर सवार होकर गाहाधार में एक शादी समारोह से घर वापस लौट रहे थे। इस बीच जब वे शाईरोपा के पास पहुंचे तो उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें: जुब्बल-कोटखाई में बवाल: BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए सुरेश भारद्वाज मुर्दाबाद के नारे, पुलिस बल तैनात
इस मामले में आ रही ताजा अपडेट की मानें तो पुलिस द्वारा मृतक युवकों के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुरिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
ये रही मृतकों और घायलों की जानकारी
मृतक युवकों की पहचान चमन लाल पुत्र डोले राम निवासी शिधवां, जय सिंह पुत्र नोख सिहं निवासी चनौन व घायल हुए युवक की पहचना प्रवीण कुमार पुत्र मोती राम के तौर पर हुई है। जो बंजार अस्पताल में उपचारधीन है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks