सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला निवासी एक ज्योतिषाचार्य की सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को मौत हो गई थी। परिजनों ने उनके नेत्र दान कर महापुण्य के भागी बने हैं।
सड़क दुर्घटना में गई थी जान:
दरअसल, शिलाई उपमंडल के भांबल गांव के रहने वाले 53 वर्षीय लायक राम शर्मा अपने यजमानों के साथ पितृदोष दूर करने के लिए पेहवा जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 17 साल की लड़की से शादी की बात कह बनाया संबंध, छोटी जाति की निकली तो छोड़ा
रास्ते में हरियाणा के खिदराबाद में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। गाड़ी में सवार सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। लेकिन लायक राम को अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने ब्रेन डेड दिया।
सांसें थमने के बाद, आंखें दुनिया देखती रहें:
हालांकि, डॉक्टरों ने अपनी तरफ से प्रयास बंद नहीं किया था। उपचार चल रहा था लेकिन वे सफल नहीं हो सके।पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने परिजनों से पूछा कि क्या आप अंगदान करना चाहते हैं। अभी उपयुक्त समय है और नेत्र खराब नहीं हुए होंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: ऑनरेरी कैप्टन की पत्नी ने लगाया फंदा- आखिरी ख़त भी हुआ बरामद, किया जाता था प्रताड़ित
डॉक्टरों की बात सुन परिजन कुछ देर के लिए अवाक रह गए। लेकिन आपसी सहमति के बाद परिजनों ने नेत्र दान करने की सहमति प्रदान कर दी। परिजनों ने बताया कि पंडित जी अक्सर ही कहा करते थे कि सांसें थमने के बाद आपकी आंखें दुनिया देखती रहें। आपके शरीर के किसी हिस्से से किसी को नवजीवन मिल जाए।
सिरमौर की दूसरी शख्सियत:
साथ ही पीजीआई से परिवार को ये भी बताया गया है कि इस तरह का नेक कार्य करने वाले पंडित लायक राम शर्मा सिरमौर की दूसरी शख्सियत हैं, जिन्होंने देह दान कर मानवता की मिसाल पेश की है।
बता दें कि पंडित लायक राम शर्मा का अंतिम संस्कार रविवार को पैतृक गांव में किया जाएगा। पंडित लायक राम शर्मा इलाके में एक मशहूर ज्योतिषाचार्य थे। परिवार के मुताबिक वो अक्सर ही लोगों की सेवा में लगे रहते थे।
कई मर्तबा आधी रात को घर लौटने पर जब सवाल पूछा जाता था तो हमेशा ही ये कहा करते थे कि जीना है तो दूसरों के लिए जियो, अपने लिए तो हर कोई जीता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मानसून के जाने के बाद आज साफ़ रहा मौसम, लेकिन अभी दो दिन होगी बारिश
अपनी इन पंक्तियों को पंडित लायक राम शर्मा ने जीते जी तो सार्थक किया ही, साथ ही संसार त्यागने के बाद भी इन पंक्तियों की कसौटी पर परिवार के फैसले से खरा उतरने में सफल रहे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks