मंडी। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं और यहां तक की कई प्रत्याशियों ने पर्चा भी भर दिया है। इन उपचुनावों में सबसे हॉटसीट मंडी लोकसभा सीट को माना जा रहा है। दरअसल, यहां जहां कांग्रेस की तरफ से रानी प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की गांधी वाटिका में खिले बेशर्मी के फूल: अश्लीलता करते लड़के-लड़की का वीडियो वायरल
वहीं, बीजेपी की तरफ से मोर्चा संभाल रहे हैं रि ब्रिगेडियर कुशाल चंद। कुशाल चंद ने बीते कल ही सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में पर्चा भी दाखिल कर दिया है, लेकिन इसी के साथ ही कल के ही दिन उन्हें निर्वाचन अधिकारी की तरफ से एक नोटिस भी थमा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक ही जिला-एक ही सड़क, 2 दुर्घटनाओं में दो की गई जान- 65 वर्षीय ट्रक के नीचे आया
दरअसल, यह नोटिस कुशाल चंद को नामांकन पत्र में दिए गए शपथपत्र में संपत्ति का सही मिलान न होने पर दिया गया है। इस नोटिस में नामांकन की छंटनी से पहले गलती को दुरुस्त करने का समय दिया गया है। इसकी पुष्टि निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने की है।
यहां पढ़ें कुशाल चंद की संपत्ति का ब्यौरा
- नामांकन में रि ब्रिगेडियर कुशाल चंद और उनकी पत्नी के नाम करीब 11 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
- 11.20 लाख की ज्वेलरी पति-पत्नी के नाम है।
- ब्रिगेडियर की सालाना आय 19.43 लाख व पत्नी की 7.06 लाख रुपए है।
- किसी तरह का कोई आपराधिक मामला थाने में दर्ज नहीं है।
- इसके अलावा प्रत्याशी के पास 50,000 व पत्नी के पास 60,000 नकदी है।
- पत्नी के नाम पांच बैंकों में 1.15 करोड़ और सात बैंकों में करीब 46,89 लाख की एफडी हैं।
- करीब पांच लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाया हुआ है।
- 7.92 लाख की स्कार्पियो और एक लाख रूपए की पिस्टल है।
- अचल संपत्ति के नाम पर द्रंग हलके के नगवाईं मुहाल में सात बीघा जमीन है। इसका बाजार मूल्य सात करोड़ के आसपास है।
- नगवाईं में 9000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 30 दुकानों का निर्माण किया है। इसकी कीमत 90 लाख रुपए है।
- इसके अलावा नगवाईं में बुजुर्गों के समय 2000 वर्गमीटर में बना मकान है। इसकी कीमत 80 लाख रुपए के करीब है।
- उनके ऊपर किसी प्रकार की देनदारी नहीं है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks