मंडी/नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का चयन करना भाजपा के लिए चुनौती बनता जा रहा है.
चुनाव कार्यसमिति की धर्मशाला में बैठक के दौरान भी किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर कोई सहमति नहीं बन पाई थी और जो-जो दावेदार सामने नजर आ रहे थे, उनके नामों को सीधा दिल्ली दरबार भेज दिया गया था.
दिल्ली ने मांगा डिटेल्स:
सूत्रों से जानकारी मिली है कि पार्टी हाईकमान ने इन नामों के साथ कुछ और नामों को भी डिटेल के साथ दिल्ली मंगवाया है, जो और नाम दिल्ली दरबार मंगवाए गए हैं. उनमें मंडी संसदीय क्षेत्र के कुछ विधायक और नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर का नाम भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: HRTC बस पर किया पथराव, फिर होटल में घुस की तोड़फोड़; देर रात की है घटना
चमन कपूर का नाम पहले से ही चर्चा में चल रहा, है लेकिन अब फिर से इस नाम को डिटेल सहित दिल्ली मंगवाने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.
कौन होगा प्रत्याशी?
बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र पर आए दिन टिकट के नए-नए दावेदार सामने आ रहे हैं. अभी तक चर्चित नामों में पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, अयज राणा, पंकज जम्वाल, प्रवीण शर्मा, चमन कपूर, गोबिंद सिंह ठाकुर, निहाल चंद शर्मा और राकेश जम्वाल का नाम शामिल था.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने जीता लाहुल-स्पीति जिला परिषद, जोश भरेगी जीत
लेकिन अब इसमें कुछ ऐसे नाम भी शामिल हो गए हैं, जो इससे पहले चर्चा में ही नहीं थे. दिल्ली में पार्टी हाईकमान भी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में आ गई है कि किसे प्रत्याशी बनाया जाए.
रोचक होता जा रहा है मामला
अब और नाम मंगवाने के कारण टिकट आबंटन का मामला और भी रोचक हो गया है. अब सिर्फ थोड़ा ही समय शेष बचा है, जब पार्टी को अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान करके उसे चुनावी रण में उतारना है. लेकिन उससे पहले नाम तय करने में पार्टी को भारी माथापची करनी पड़ रही है.




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks