शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ-साथ ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। जहां एक तरफ उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के कारण तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है तो दूसरी ओर राज्य के नीचले इलाकों में कहीं धूप तो कहीं बारिश का दौर जारी है।
यहां हुई बर्फबारी:
इस बीच सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के कुल्लू जिले व धर्मशाला में तेज बारिश हो रही है। इतना ही नहीं रोहतांग व कुंजुम टॉप पर हल्की बर्फबारी भी हुई है। जिस वजह से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है।
ठंड बढ़ने के कारण लोगों ने अपनी शॉल व कोटियां पहनना शुरू कर दिया है। वहीं, बात करें राजधानी शिमला की तो यहां सुबह के समय धूप खिली हुई थी। लेकिन दोपहर आते-आते यहां वातावरण में ठंडी हवाएं चलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाने शुरू हो गए।
बता दें कि इस बार प्रदेश में मानसून काफी लंबा टीका है। जिस वजह से ये आसार भी जताए जा रहे हैं कि इस बार प्रदेश में काफी अधिक ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने भी अधिक बर्फबारी होने की आशंका व्यक्त की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks