मंडी: हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार के कद्दावर मंत्री माने जाने वाले धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी मधु भंडारी को धरने पर बैठना पड़ गया है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग ने महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी मधु भंडारी के 11 करोड़ रूपए के बिलों की अदायगी लटका रखी है।
मंत्री जी के दामाद हैं ठेकेदार:
बीते कल मधु भंडारी ने लोक निर्माण विभाग के धर्मपुर स्थित अधिशाषी अभियंता के कार्यालय के बाहर दिन भर धरने पर बैठकर बिलों के भुगतान की मांग उठाते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया।
मधु भंडारी महेंद्र सिंह ठाकुर की छोटी बेटी है और इनकी शादी जोगिंद्र नगर उपमंडल के तहत आने वाले भराडू गांव निवासी संजीव भंडारी से हुई है जोकि पेशे से ठेकेदार हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी शीतल ने भरी सफलता की उड़ान, भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट
मधु भंडारी ने बताया कि कई वर्षों से मेरे पति संजीव भंडारी ने धर्मपुर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल धर्मपुर में अनेक सड़कों के कार्य किए हैं और काफी समय बीत जाने के बावजूद भी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग धर्मपुर किए गए कार्यों की अदायगी नहीं कर रहे हैं।
मधु ने खुद बताया:
उन्होंने बताया कि वे बरैहल सड़क के 1.70 करोड़, छेज गवाला सड़क के 1.56 करोड़, प्रौन रांगड़ सड़क के 4.80 करोड़ व ऊभक बनेरड़ी कांढापत्तन सड़क के 2.50 करोड़ के कार्य पूर्ण कर चुके हैं जिसकी अदायगी आज तक नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: डूब रहे कुत्ते को बचाने नदी में उतरा 17 साल का लड़का, नेकी करना पड़ा महंगा
उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर को कई बार लिखित व मौखिक निवेदन किया गया लेकिन लंबित बिलों की अदायगी आज दिन तक नहीं हो पाई है जिस कारण मजबूरन उन्हें धरने पर बैठना पड़ा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks