शिमला/खरगोन। हिमाचल प्रदेश के दो बैंक कर्मी बेटों का सड़क हादसे में निधन हो गया। खबर मध्य प्रदेश के खरगोन से सामने आई है। जहां पर पेश आए ताजा सड़क हादसे में क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, दो घायल हो गए। तीनों मृतक भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
जान गंवाने वालों की पहचान
मृतक 26 वर्षीय विपिन पुत्र प्रेमचंद चौहान निवासी पटियाला पंजाब वर्तमान करही एसबीआई में कार्यरत, 26 वर्षीय सूरज पुत्र पवन राजपूत निवासी हिमाचल प्रदेश वर्तमान एसबीआई कसरावद में कार्यरत, 26 वर्षीय अक्षित पुत्र रमेश गौतम निवासी हिमाचल प्रदेश वर्तमान में एसबीआई महेश्वर में कार्यरत था।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः अंतिम संस्कार के लिए दो बार शमशान लाई गई एक ही देह, जानें क्या है वजह
इस हादसे में घायल हुए अन्य दो लोगों को आगामी इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घायलों में अभिनव पुत्र सुरेश व एक अन्य शामिल है। मंडलेश्वर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच व्यक्ति रात्रि डेढ़ से दो बजे के बीच मंडलेश्वर से इंदौर जा रहे थे। दुर्घटना कैसे हुई इस बात की जानकारी नही मिल पाई है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks