सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से नदी में डूबने के कारण एक व्यक्ति के मौत की खबर सामने आई है। जहां श्री रेणुका जी घूमने गए युवक की जलाल नदी में डूबने से मौत हुई है।
कार हो गई थी खराब:
मिली जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ के समीपवर्ती गांव अडनोल के तीन युवक श्री रेणुका जी घूमने गए थे। वापसी के दौरान इनकी कार खराब हो गई। दो युवक कार ठीक करने लगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में BJP की शर्मनाक शिकस्त: विधायक की अपनी ही पंचायत में भाजपा चित, कांग्रेस विजयी
तीसरा बगल में बह रही जलाल नदी में नहाने के लिए उतर गया। जिसकी पहचान अक्षय कुमार (24 वर्ष) पुत्र राम पाल के तौर पर की गई है। नदी में उतरने के बाद अक्षय तेज बहाव में डूब गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति को जहर खाने के लिए उकसाने वाली माहिला के घर मिली चिट्ठियों की तीन बोरियां
जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और युवक के शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टीम ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks