कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी से चोरी की अनोखी घटना सामने आई है। अस्पताल से चोरी कर भाग रहे चोरों की कार का एक्सीडेंट हुआ और फिर उन्हें उसी अस्पताल में इलाज के लिए आना पड़ा।
मरीज का कार ले भागे:
बता दें कि यह घटना ज्वालामुखी के सरकारी सिविल अस्पताल की है। शुक्रवार की रात दो चार अस्पताल में घुस इलाज करवाने आए मरीजों के कार, नकदी और मोबाइल ले कर भाग गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: महिलाओं का वीडियो बनात़ा था सेना भर्ती का प्रशिक्षु, जमकर हुई मारपीट
मरीज श्रवण कुमार निवासी तहसील डाडासीबा ने बताया कि वह पत्थरी का इलाज करवाने अस्पताल में दाखिल हुए थे। रात करीब 1:30 बजे वह बाथरूम गए और जब वापस आये तो उनका पर्स, नकदी, मोबाइल और गाड़ी की चाबी भी गायब थी।
आगे हो गया एक्सीडेंट:
इसी बीच अस्पताल से अचानक चोर-चोर चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। चोर श्रवण कुमार की कार लेकर भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ जीत सिंह की टीम ने त्वरित कार्यवाई करते हुए अद्धे दी हट्टी से आल्टो कार को दो युवकों से बरामद कर लिया। भागने के दौरान कार का एक्सीडेंट हो चुका था और दोनों घायल पड़े थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: किशोरी को जंगल में भागकर ले गया युवक- हुआ अरेस्ट, इज्जत लूटने का आरोप!
चोरों को दुर्घटना में काफीं चोटें आईं थी। इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए उसी अस्पताल में लाया गया जहां से वह चोरी कर भागे थे। इलाज के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस को तीन दिन की रिमांड मिली गयी है।
चोरों की पहचान नवीन उर्फ बिट्टा उम्र 21 पुत्र सुरेश कुमार निवासी अम्ब और सूरज कुमार उम्र 23 पुत्र विजय कुमार वार्ड 1 ज्वालामुखी के रूप में हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks