शिमलाः हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर महीने के अगले हफ्ते से 9वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों की नियमित तौर पर कक्षाएं लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। जबकि वर्तमान में बारी-बारी से दो कक्षाओं के छात्रों को ही तीन-तीन दिन करके स्कूलों में बुलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उजड़ गई तीन परिवारों की खुशियां- दो सगे भाइयों समेत चार ने गंवाई जान
सामने आई जानकारी के अनुसार अब शिक्षा विभाग की ओर से अब 9वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को रोजाना स्कूल बुलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे विभाग की ओर से सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जानकारियों की मानें तो दशहरे के बाद पहली से आठवीं कक्षा के छात्रों को भी स्कूल बुलाने को लेकर निर्णय हो सकता है।
दशहरे के बाद ही स्कूल बुलाए जाएंगे छात्र
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर से पहली व 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन माध्यम से परीक्षाएं होनी हैं। जबकि आगमी 9 व 10 उक्टूबर को सरकारी अवकाश व 15 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार बच्चों को दशहरे के बाद ही स्कूल बुलाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 53 वर्षीय शख्स ने शराब और जहर का साथ किया सेवन, होटल में पड़ा मिला
वहीं, बात करें राज्य के जनजातीय क्षेत्रों की तो वहां पंचायतीराज चुनाव के चलते बच्चों की परिक्षाएं स्थगित की गई हैं। जिसके चलते 11 अक्टूबर से बच्चों की परीक्षाओं का आयोजन होगा। जिसके लिए शेडयूल जारी हो गया है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks