शिमला। नए महीने की शुरूआत होने के साथ ही एक बार फिर गैस कंपनियों द्वारा सिलिंडर के दामों में इजाफा किया गया है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में भी गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ गई है। सामने आई ताजा अपडेट के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलिंडर 36 रूपए तक महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य का बड़ा बयान: हमारे परिवार से किसी ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया, ना ही ऐसी लालसा
वहीं, अब से व्यावसायिक गैस सिलिंडर के उपभोक्ताओं को अक्तूबर में 1908 रूपए चुकाने होंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनियों द्वारा 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ऐसे में आम आदमियों के लिए यह थोड़ी राहत भरी खबर जरूर साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिन सीढ़ियों से रोज उतरती थी- उसी से फिसल कर गिरी 70 वर्षीय महिला, दुखद निधन
घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए सितंबर के रेट ही इस माह भी लागू रहेंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर होम डिलिवरी सहित 987 रूपए में मिलेगा। घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी के तौर पर 31 रूपए उनके बैंक खातों में लौटाए जाएंगे। बता दें कि बीते माह व्यावसायिक सिलिंडरों के दाम में 75 रूपए की बढ़ोतरी हुई थी।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks