कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से खड्ड में चार पर्यटकों के फंसने की खबर सामने आई है। जिसका प्रशासन ने सफल रेस्क्यू किया है।
अचानक से बढ़ गया बहाव:
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को नगरोटा बगवां स्तिथ बलधर रोड पर बनेर खड्ड पुल के नीचे दिल्ली के 4 पर्यटक फंस गए थे।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें
चारों युवक घूमने के दौरान खड्ड के बीच स्तिथ टापू पर चले गए। इसी दौरान तेज बारिश होने के कारण नदी का बहाव काफी अधिक हो गया। सभी टापू पर ही फंस गए।
ऐसे हुआ रेस्क्यू:
मामले की जानकारी प्रशासन को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अग्निशमन विभाग की मदद से चारों युवक का सफल रेस्क्यू किया।
यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोग जरूर पढ़ें
सभी चार पर्यटकों की पहचान दिल्ली निवासी शिवम भारद्वाज (25 वर्ष), जय कुमार (20 वर्ष), जतिन आर्य (21 वर्ष) और हेमंत (25 वर्ष) के तौर पर हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks