सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से अस्पताल का छत गिरने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सराहां उपमंडल अंतर्गत सिविल अस्पताल की है।
नया भवन है उपलब्ध:
बता दें कि शनिवार देर शाम सिविल अस्पताल के पुराने भवन में अचानक ही छत के प्लस्तर की मोटी परत गिर गई। इससे अस्पताल में दाखिल मरीजों व तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य की मुश्किलें बढ़ी: शिक्षक संघ ने साफ कहा- जहां जाओगे होगा विरोध
हादसे में बुजुर्ग महिला मरीज समेत एक तीमारदार को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत इस बात की है कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस अस्पताल का नया भवन उपलब्ध है लेकिन उसे कोविड सेंटर बनाए जाने के कारण रेगुलर मारीजों का इलाज पुराने भवन में ही चल रहा है।
CM ने किया था 100 बेडेड करने का ऐलान:
हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहां अस्पताल को 100 बेडेड करने का ऐलान भी किया है। इस घटना के बाद बीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि डेडिकेटिड हेल्थ सब सैंटर में केवल एक वार्ड को ही कोरोना संक्रमितों के लिए आरक्षित किया जाए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अंतिम चरण में पहुंचा मानसून, जाते-जाते भी नहीं मानेगा; अलर्ट जारी
बाकी वार्डों का इस्तेमाल सामान्य रोगियों के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सब सैंटर को डी नोटिफाई करवाने के लिए भी पत्राचार किया जाएगा, क्योंकि अब कोविड की स्थिति नियंत्रण में है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks