शिमला: हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा के लिए टिकट ना मिलने से नाराज चल रहे कार्यकर्ता मुश्किल खड़ा कर रहे थे। लेकिन पार्टी ने अपने दो बागी हो रहे कार्यकर्ताओं को मना लिया है। हालांकि, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा पार्टी के लिए मुश्किल बने हुए हैं।
भगवा चोला डाल दिया संदेश:
निर्दलीय पर्चा दाखिल कर चुके चेतन बरागटा भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनौती देंगे। नामांकन के दौरान उन्होंने कंधे पर भगवा चोला डाल पार्टी को संदेश भी दिया कि पार्टी का कैडर वोट उनके साथ है।
यह भी पढ़ें: प्रेमी संग घर छोड़ कर भागी लड़की हिमाचल में मिली: बोली- खुद से भागी, कर चुकी हूं मंदिर में शादी
हालांकि, भाजपा ने अर्की से पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा और फतेहपुर से पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार को मना लिया है। मुख्यमंत्री फतेहपुर में कृपाल परमार से मिले और उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर में बिठा कर जुब्बल कोटखाई ले आए।
बरागटा आएंगे साथ: CM जयराम
जुब्बल कोटखाई में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी बात चेतन बरागटा से चल रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि चेतन जी पार्टी के साथ आएंगे। टिकट कटने के कारण पर उन्होंने कहा कि ये पार्टी आलाकमान का निर्णय है, पार्टी ने देश की किसी भी सीट पर परिवार के लोगों को टिकट नहीं दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: निजी क्लीनिक में खांसी की दवाई लेने आई महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद गई जान, FIR
वहीं, भाजपा की उम्मेदवार के नामांकन के लिए जाने के दौरान बरागटा समर्थकों द्वारा उनके काफिले पर हमला करने का भी आरोप लगाया है। चेतन बरागटा के समर्थकों ने जुब्बल-कोटखाई के चुनाव प्रभारी सुरेश भारद्वाज के खिलाफ नारे तक लगा दिए।
प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम में जुटी भारी भीड़:
वहीं, आज मंडी में कांग्रेस टिकट पर पूर्व सांसद एवं पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस से रोहित ठाकुर, भाजपा से नीलम सरैईक, फतेहपुर में भाजपा से बलदेव ठाकुर और अर्की में भाजपा से रतनपाल सिंह ने नामांकन भरे।
यह भी पढ़ें: नीलम सरैइक के काफिले पर निर्दलीय समर्थकों का हमला, गले की चेन झपटी और ...
उधर, मंडी के सेरी मंच में प्रतिभा सिंह के कार्यक्रम में इतने ज्यादा लोग पहुंच गए कि कुर्सियां भी कम पड़ गईं। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए बाद में गेट तक बंद करना पड़ा। फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर और जुब्बल-कोटखाई में नीलम सरैईक के परचा भरने के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks