सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के मौत की खबर सामने आ रही है। घटना नेशनल हाईवे 105 बद्दी- स्वारघाट मार्ग पर स्थित महादेव पुल का है, जहां पर एक तेज रफ्तार निजी बस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया।
लौट रहा था घर:
मिली जानकारी के अनुसार कोटलाजनॉन का रहने वाला जोगिंदर झिड़ीवाला में एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। सोवार शाम वह ड्यूटी से वापस घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान महादेव पुल के पास हुए हादसे का शिकार हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पापा-मम्मी गए थे रिश्तेदारी में, बेटी घर छोड़ हो गई फरार; नहीं मिल रहा कोई सुराग
दुर्घटना के मामले बढ़े:
साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज करके आगामी जांच भी शुरू कर दी है और मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिजली बिलों में गड़बड़ी कर उद्योगपति को लाभ पहुंचा रहे थे कर्मी, तीन अफसर निलंबित
गौरतलब है कि सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन बस चालक द्वारा बेतरतीब ढंग से तेज रफ़्तार में चलने की भी ख़बरें सामने आ रही हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks