सोलनः हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक शख्स के खिलाफ निजी होटल में हुड़दंगबाजी करने व HRTC बस को नुकसान पहुंचाने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है।
कॉफ़ी शॉप में की तोड़फोड़:
मिली जानकारी के मुताबिक एक शख्स देर रात परवाणु स्थित टीटीआर होटल में घुस गया। इसके बाद वह रिसेप्सन के समीप कॉफी शॉप में जबरदस्ती जाने लगा। जब सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोकना चाहा तो उक्त शख्स ने उसे धक्का मार कर पीछे कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने जीता लाहुल-स्पीति जिला परिषद, जोश भरेगी जीत
कॉफी शॉप में जाकर आरोपित ने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। उसने शॉप के शीशे तोड़ दिए इतना ही नहीं उसने वहां रखे फर्नीचर को भी काफी नुकसान पहुंचाया। ये सब करने के बाद आरोपी गेट की ओर गया और वहां उसने अपने कपड़े उतार दिए।
HRTC बस पर किया पथराव:
इतना सब करने के बाद उक्त शख्स ने पत्थर उठाकर हाईवे की ओर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान हाईवे से गुजर रही एक HRTC बस पर पत्थर गिरने से उसका आगे का शीशा टूट गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई कार- चार थे सवार, सभी पहुंचे अस्पताल
मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 427 व सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान व रोकथाम अधिनियत के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks