सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने गुरुदेव शर्मा नाम के व्यक्ति पर नशे की हालात में दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप लगाया है।
लगाई न्याय की गुहार:
बता दें कि नालागढ़ उपमंडल के राम शहर की निवासी उक्त महिला सात माह का गर्भ लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन पहुंची। महिला ने उपयुक्त को बताया कि उसने बद्दी थाना में गुरुदेव शर्मा के खिलाफ नशे की दवाई देकर मार्च 2021 में रेप करने का मामला 26 अगस्त 2021 को दर्ज कराया था। लेकिन मामले को लेकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
यह भी पढ़ें: वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने बदले नॉमिनी से जुड़े नियम, जानें
साथ ही महिला ने बताया कि उसी दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई है। लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके ऊपर मामला वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है।
महिला आयोग को भी लिखा पत्र:
वहीं, इस संबंध में पुलिस टीम का कहना है कि विगत 29 अगस्त को पीड़िता का बयान दर्ज किया गया था। जिसके बाद 3 सितंबर तक उसने समय मांगा था। 3 सितंबर के बाद वो थाना नहीं आई। 13 सितंबर को वो पुलिस थाना पहुंची थी।
यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को पटक-पटक कर फेंक देंगे विक्रमादित्य, गिद्ध से की अपनी तुलना
पीड़िता ने महिला आयोग को भी पत्र लिखा है। इसके मुताबिक पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी द्वारा मामला वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने कहा कि वो बीमार रहती है। उसके पास दवाई के लिए भी पैसे नहीं हैं।
डीएनए जांच से खुलासा संभव:
इस मामले को सुलझाना पुलिस के लिए कोई बड़ी मुश्किल नहीं है, क्योंकि डीएनए से इस बात की तस्दीक हो सकती है कि वास्तव में शिशु का पिता गुरुदेव शर्मा है या नहीं। ये बात स्पष्ट नहीं है कि गर्भ में पलने के दौरान भी शिशु का डीएनए मैच करवाया जा सकता है या नहीं। हालांकि, उपयुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks