हिमाचल: फेरीवाले के बेटे ने किया नाम रौशन; शिक्षक ने ऐसा पास कराई JNV की परीक्षा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: फेरीवाले के बेटे ने किया नाम रौशन; शिक्षक ने ऐसा पास कराई JNV की परीक्षा

बिलासपुर : शिक्षक ही इंसान के भविष्य का निर्माता होता है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में यह बात चरितार्थ होते दिखी है।

फेरीवाले का बेटा नवोदय में पढ़ेगा:

बता दें कि बिलासपुर में रहकर फेरी लगाने वाले प्रवासी मजदूर आदिल के बेटे शायम ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह अब छठवीं से दसवीं की पढ़ाई नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में करेगा।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल जिस घर में चोरी की, आज उसी घर की बेटी लेकर भागा; बाइक पर बैठ उड़ चली

शायम के इस उपलब्धि के पीछे हैं उसके शिक्षक राजेश गर्ग। जिन्होंने उसके परिवार के दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए पूरे लॉकडाउन शायम और उसकी बड़ी बहन रेशमा को बिना फीस लिए पढ़ाया। 

शिक्षकों का जताया आभार:

जिसका परिणाम यह निकला है कि  राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला, रौड़ा में पढ़ाई करने वाला बच्चा अब जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में पढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोग जरूर पढ़ें

शायम के पिता को अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है। साथ ही उन्होंने शिक्षक राजेश गर्ग और प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ