किन्नौर. हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के तहत आता निगुलसरी इन दिनों मानों हादसों का हॉटस्पॉट ही बन गया हो. एक तरफ जहां अभी निगुलसरी में 11 अगस्त को हुए भूस्खलन के चलते 28 लोगों की जान जाने की घटना लोगों के दिमाग से उतरी भी नहीं थी कि एक बार फिर उसी इलाके से परेशान करने वाली खबर सामने आई है.
यह भी पढ़ें: हिमाचल: किराएदार ने महीनों तक लूटी 17 वर्षीय की इज्जत, मां-बाप ने नहीं सुनी तो दादा संग पहुंची थाने
11 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद से क्षेत्र में पहाड़ों के टूटकर गिरने का सिलसिला जारी है. इस सब के बीच आज एक बार फिर आज सुबह इसी जगह पत्थर गिरने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि मौके से गुजर रही एक HRTC बस इन पत्थरों की चपेट में आई है। बतौर रिपोर्ट्स, पत्थर गिरने की वजह से बस का अगला शीशा भी टूट गया।
रिकांगपिओ डिपो की बस ताबो से रामपुर की ओर जा रही थी
वहीं, इस घटना में बस में सवार 6 यात्रियों को चोटें भी आई हैं। हादसे में घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए ज्यूरी अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा तब पेश आया जब रिकांगपिओ डिपो की बस ताबो से रामपुर की ओर जा रही थी।
इस बीच जब सुबह करीब 11 बजे जब बस निगुलसेरी पहुंची तो पहाड़ी से मलबा बस पर जा गिरा। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः ट्रेन की चपेट में आया एक और युवक, ऐसा कुचला चेहरा कि नहीं हो पाई पहचान
वहीं, आज हुए हादसे पर लोगों का कहना है कि 11 अगस्त को हादसा होने के बाद प्रशासन की तरफ से होम गार्ड के जवानों को तैनात किया गया था, जो किसी प्रकार का खतरा भांपते हुए आने वाले वाहनों को सतर्क कर दिया करते थे, लेकिन अब प्रशासन ने उन्हें भी यहां से हटा दिया है।





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks