महंगाई के झटके के साथ शुरू हुआ नया महीना, गैस सिलिंडर के दाम बढ़े

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

महंगाई के झटके के साथ शुरू हुआ नया महीना, गैस सिलिंडर के दाम बढ़े


नई दिल्लीः
नए महीने की शुरूआत होने के साथ ही एक बार फिर गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर के दामों में इजाफा किया गया है। महंगाई के इस दौर में गैस की बढ़ती किमतों ने मानो आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पत्नी का प्रेम रोग देख पति ने निगल लिया था जहर, अब आशिक संग महिला अरेस्ट

बता दें कि इस महीने तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 43.5 रूपए तक की वृद्धि की है। ऐसे में अब होटल, रेस्त्रां और ढाबा संचालकों को इस महीने से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की खरीद पर अधिक रूपए चुकाने होंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: फेरीवाले के बेटे ने किया नाम रौशन; शिक्षक ने ऐसा पास कराई JNV की परीक्षा

वहीं, दूसरी तरफ कंपनियों द्वारा 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ऐसे में आम आदमियों के लिए यह थोड़ी राहत भरी खबर जरूर साबित हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर 75 रूपए महंगा हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ