हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमिरपुर और कांगड़ा जिले की सीमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर युवक ब्यास में नहाते समय कहीं लापता हो गया। युवक के नदी में बह जाने की जानकारी मिलने के बाद ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई है, लेकिन अबतक उसका पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः मवेशी को बचाते-बचाते उसी से टकरा गई एसयूवी, दो थे सवार- एक PGI रेफर
पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि शाम को एक युवक जिसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह नहाने के लिए ब्यास में उतरा लेकिन नहाते-नहाते कुछ दूर चले जाने के बाद उसका कुछ पता नहीं लग पाया। पुलिस द्वारा आगे बताया गया कि अभी युवक को ढूंढने का सर्च ऑपरेशन जारी है। स्थानीय गोताखोरों होमगार्ड की मदद ली जा रही है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks