शिमला: कर्मचारियों को पटक-पटक कर फेंकनी की बात पर विक्रमादित्य सिंह ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि जोश-जोश में अधिक बोल गया, इसलिए शब्दों को लेकर माफी मांगता हुआ।
खेद है माफी मांगता हूँ:
बता दें कि मंडी से आज प्रतिभा सिंह ने उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर शिमला ग्रामीण से विधायक और प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह भी वहां पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: बाग़ी हुए चेतन बरागटा ने निर्दलीय भरा नामांकन: पार्टी से निष्कासन तय, बोले- दिल में रहेगा कमल
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कुछ कर्मचारी सरकार के पिट्ठू बने हुए हैं। यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम ऐसे कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका बोलने का तरीका गलत था। इसके लिए उन्हें खेद है। वह जोश-जोश में बोल गए इसलिए वह माफी मांगते हैं।
शिक्षक संघ ने दी थी चेतावनी:
गौरतलब है कि इस बयान के बाद से ही विक्रमादित्य लगातार ट्रोल हो रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पर रहा था। अध्यापक संघ ने भी माफी न मांगने पर हर कार्यक्रम में उनका विरोध करने की चेतावनी दे रखी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा गिरी कार- मां का दुखद निधन, पिता और बेटा पहुंचे अस्पताल; एक टांडा रेफर
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के आईटी सेल ने उनके बयान को सोशल मीडिया पर वायरल किया और इस बयान के जरिए ये दर्शाया गया कि हम कर्मचारियों व शिक्षकों के विरोधी हैं और इनका हित नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितैषी रही है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks