पटक-पटक कर फेंक देंगे:
बता दें कि राजधानी शिमला के सुन्नी क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य ने कहा कि उनकी गिद्ध के जैसी नजर है। जो अधिकारी सरकार की चाटूकारिता में लगे हैं उन्हें कांग्रेस की सरकार बनते ही पटक-पटक कर हिमाचल के दूसरे कोनों में फेंक दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी- चरस और चिट्टे की खेप संग 2 अरेस्ट
विक्रमादित्य के इस बयान को भाजपा ने आड़ों हाथ लिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि विक्रमादित्य ने हिमाचल प्रदेश की जनता और सरकारी कर्मचारियों का अपमान किया है।
गिद्ध के तरह खून चूसती आई है कांग्रेस:
इसी कड़ी में चुराह विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ हंस राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता और कर्मचारियों का अपमान करने के लिए कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।
डॉ हंस राज ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह का इस तरह की भाषा में बात करना कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी गिद्ध के तरह ही प्रदेश की भोली भाली जनता का खून चूसते आई है। लेकिन प्रदेश की जनता इन गिद्धों के साथ नहीं बल्कि मानवता के विचारधारा पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks