हिमाचल: पत्नी का प्रेम रोग देख पति ने निगल लिया था जहर, अब आशिक संग महिला अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पत्नी का प्रेम रोग देख पति ने निगल लिया था जहर, अब आशिक संग महिला अरेस्ट

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में बीते दिनों पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शादी को हुए थे 10 साल:

बता दें कि घटना सरकाघाट उपमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाही के बस्थला गांव की है। मृतक बेली राम पुत्र मेहर चंदपुत्र मेहर चंद का उषा देवी से वर्ष 2011 में विवाह हुआ था। 

बेली राम सोलन के बद्दी में रहकर मजदूरी करता था। शादी के छह महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद की शुरुआत हो गई थी। जिस कारण लंबे समय से वह तनाव में था और अवसाद का शिकार हो गया था।

इस कारण खाया जहर:

बेली राम कुछ दिनों पूर्व ही घर आया था। पत्नी से विवाद हुआ और उसने तनाव में आकर जहर खा लिया था। परिजन उसे आननफानन में मेडिकल कॉलेज टांडा ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।छोटे भाई ने इस बाबत मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पत्नी की कलह से नाराज पति ने निगला जहर, हुई मांग सुनी

दर्ज शिकायत भी मृतक की पत्नी उषा देवी के खिलाफ थी। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ सरकाघाट राजेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बिना कारण करती थी प्रताड़ित:

जांच में सामने आया कि उषा देवी का किसी युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। अपने प्रेमी के वजह से ही वह बिना कारण पति से लड़ाई कर उसे प्रताड़ित करती थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल जिस घर में चोरी की, आज उसी घर की बेटी लेकर भागा; बाइक पर बैठ उड़ चली

दोनों आरोपी उषा देवी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ