कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक महिला के आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। घटना डमटाल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
खुद को आग लगा ली:
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को महिला ने ये कदम उठाने से पहले महिला ने 7 पेज का सुसाइड नोट मरने से पहले अपने भाई को लिखा। जिसके बाद खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जलने की वजह से महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए ‘‘जीएस बाली’’, हिमाचल की राजनीति का एक अध्याय समाप्त; देखें तस्वीरें
सुसाइड नोट में महिला ने आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया है। हर दिन की पारिवारिक कलह के चलते उसने यह कदम उठाया है। उसने अपने सुसाडड नोट में पति के साथ-साथ सास, ससुर, ननद व ननदोई पर इस कलह का आरोप लगाया है।
पति गिरफ्तार:
मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस टीम को दी। मौके पर पहुंची डमटाल थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया है। जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम होगा।
साथ ही पुलिस ने धारा 306-34 के तहत कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस के अनुसार महिला की शादी 2013 में हुई थी व उसकी एक बेटी है। मामले की जांच जारी रही है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks