मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने अदम्य साहस और पशुप्रेम का परिचय देते हुए खूंखार तेंदुए से लोहा ले लिया।
गर्राने लगा तेंदुआ:
मामला नगर पंचायत रिवालसर वार्ड-2 से सामने आया है। जहां बीते रात सुधांशु वशिष्ठ (24 वर्ष) नामक युवक, जो अपने घर में अकेला था और अभी सोया भी नहीं था उसने अचानक उनके दरवाजे पर गुर्राने की आवाज सुनी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: किशोरी को जंगल में भागकर ले गया युवक- हुआ अरेस्ट, इज्जत लूटने का आरोप!
इसके बाद जब उसने खिड़की से झांक कर देखा तो बाहर एक तेंदुआ कुत्तिया को दबोचे हुए घसीट रहा था और कुतिया प्राण बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी।
रात करीब 1 बजकर 30 मिनट पर ऐसा होता देख सुधांशु ने आव देखा न ताव अपने टेबल के ऊपर से पानी से भरी बोतल उठाई और बाहर निकल कर तेंदुए के सिर पर जोर से पटक मारी जिससे तेंदुए की पकड़ ढीली पड़ गई।
और भी लोग निकले बाहर:
इस बीच मचे शोर को सुन दूसरे अपार्टमैंट में रह रहे लोग घर से बाहर निकल आए और उन्होंने भी डंडे से तेंदुए पर धावा बोल दिया, जिससे उसने अपने शिकार को छोड़ दिया और जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व सैनिक ने स्टोर में लगा लिया फंदा- बेटा भी सेना में दे रहा है सेवाएं
इसके बाद रिवालसर के वैटर्नरी डॉक्टर तथा नगर पंचायत कर्मियों ने भी कुतिया का मौके पर जाकर इलाज किया। वहीं, अब स्थानीय जनता के साथ साथ कई सारे लोगों ने युवक के साहस भरे कार्य की प्रशंसा की है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks