हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले कहीं से भी थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है। जहां एक 32 वर्षीय युवक ने तनावग्रस्त होने के चलते अपने पिता की राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: CM जयराम ने कृपाल परमार को नहीं भरने दिया पर्चा: साथ लेकर उड़ चले, बोले- बड़ी जिम्मेदारी देंगे
जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज हेतु क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने के चलते मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उक्त शख्स को पीजीआई रेफर कर दिया। घायल हुए युवक की पहचान 32 वर्षीय बंटी पुत्र पूर्ण चंद के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है 32 वर्षीय बंटी
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा हुए केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बंटी के भाई से मिली जानकारी के मुताबिक बीते कल शाम के समय पिता ने अपनी लाइसेंस राइफल को धूप में सुखाने के लिए रखा हुआ था।
यह भी पढ़ें: मंडी उपचुनाव: प्रतिभा सिंह ने दिखाई ताकत, नामांकन दाखिल कर खुशाल ठाकुर पर यह बोलीं
इस बीच बंटी राइफल को उठाकर उस कमरे में ले गया जहां राइफल को रखा जाता है। वहीं, थोड़ी देर बाद जब कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो बंटी का बड़ा भाई हड़बड़ी में कमरे में पहुंचा। जहां उसने बंटी को गंभीर रूप से घायल पाया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के स्टार प्रचारक बने कन्हैया कुमार: सिद्धू को भी जिम्मा- बाली लिस्ट से बाहर
इस दौरान गोली की आवाज सुनाई देने के कारण मौके पर आस पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। जिन्होंने घायल बंटी को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। इस मामले की पुष्टि करते हुए करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks